कांग्रेस नेता के भतीजे की दबंगई, पुलिस से की गाली-गलौच

कांग्रेस नेता के भतीजे की दबंगई, पुलिस से की गाली-गलौच

लगाओ फोन TI कोकौन हैं यहां का TI। बता दो उसे पंचायत मंत्री का भतीजा बैठा हैं यहां, जो करना है कर लो। हम ही शासन हैं..हम ही प्रशासन हैं। पुलिस से की गई यह बदतमीजी खुद को कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का भतीजा बताने वाले युवक ने की है। पुलिस रात दो बजे शादी में डीजे बंद कराने पहुंची थी। इस पर पुलिस से भिड़ा युवक ।

यह घटना राजगढ़ जिले के पचोर की है। जहां गुना के ख्यावद से दृगपालसिंह सिसोदिया के बेटे अश्विनी सिंह सिसोदिया की बारात आई थी। राजेंद्र सिंह कि बेटी अंजली कंवर के साथ उसकी शादी होनी थी। गुना जिले से आए बारातियों में शामिल मंत्री का भतीजा बताने वाला युवक पुलिस जवानों से बदतमीजी पर उतर आया। मामला 2 दिन पुराना है, लेकिन वीडियो मंगलवार को सामने आया।

देर रात तक मचाया हुडदंग

हंगामे के दौरान वहां मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि आधी रात तक बाराती हुड़दंग कर रहे थे। तेज आवाज में देर रात तक डीजे बज रहा था। डीजे बंद कराने के लिए पुलिस के कुछ जवान वहां आए और बंद करने के लिए कहा। तभी मंत्री का कथित भतीजा भड़क गया और पुलिस को गालियां देने लगा।

पुलिस ने कारवाही का दिया आश्वासन
यहां वे पुलिसवालों पर चिल्लाते हुए कहते हैं कि उदयराज सिंह सिसोदिया खुद यहां बैठा है। बुलाओ TI कोकौन है यहां का TI। लगाओ फोन उसे। सरकार हमारी है। शासन हम हैं..प्रशासन हम हैं। बोल दो TI को पंचायत मंत्री का भतीजा बैठा है यहां, जो उखाड़ना है उखाड़ लो। फर्जी नहीं हैं, ऑरिजनल हैं हम। मामला गर्माता देख रात में पुलिस वहां से वापस लौट गई। राजगढ़ SP प्रदीप शर्मा का कहना है कि उदयराज सिंह सिसोदिया के खिलाफ FIR की जाएगी। और उचित कार्रवाई करेंगे।

कांग्रेस नेता का भतीजा निकला
मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का भतीजा बताने वाला उदयराज सिंह सिसोदिया कांग्रेस नेता का भतीजा है। वह किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह का भतीजा निकला। उसने पुलिस को धमकाने के लिए मंत्री का नाम लिया था।