राजधानी भोपाल में 4 साल की बच्ची को कुत्तों ने बनाया शिकार, नोच-नोचकर किया जख्मी
भोपाल में 4 साल की बच्ची को कुत्तों ने किया जख्मी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है| आवारा कुत्तों के झुंड ने 4 साल की बच्ची को घेर कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया. ये पूरी घटना सिसिटीवी कैमरे में कैद हेई है| बच्ची की चीख सुनकर स्थानीय यवुक दौड़ कर आया और बच्ची की जान बचाई| यह विडियो सामने आते ही वायरल हो गई बताया जा रहा है विडियो बागसेवनिया थाना छेत्र में आने वाली अंजली विहार फेज वन कॉलोनी का है|
विडियो में साफ देखा जा सकता है कि पांच आवारा कुत्ते बच्ची के पीछे भाग रहे है | बच्ची पहले बचने की पूरी कोशिश करती है, फिर जब वह दूर नही भाग पाती है तो कुत्ते उसके उपर हमला कर देते है| बच्ची के चेहरे के साथ ही ई जगहों पर जख्म हैं| फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है|
इस तरह बचाई गई बच्ची की जान
बताया जा रहा है कि बाग सेवनिया स्थित अंजली विहार फेज वन में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है.कॉलोनी में कई मकान भी बन रहे हैं| 5 कुत्ते जब बच्ची को नोंच रहे थे,तो वहीँ के एक शख्स ने बच्ची की आवाज सुनी सुर पत्थर मार कुत्ते को भगाया| युवक की मदद से बच्ची की जान बच गई है लकिन उसके सिर, हाथ, पैर ,पेट सहित कई जगहों पर कुत्तों ने काटा है| अभी बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया है|
Comments (0)