शापिंग काम्प्लेक्स में भद्दे कमेंट पास करने पर दो बहनों ने मनचले को पीटा

दमोह| दमोह के कचौरा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आई दो बहनों पर एक मनचले ने भद्दे कमेंट पास किया| इससे नाराज एक बहन बाहर आते ही मनचले पर टूट पड़ी और चप्पल से पिटाई शुरू कर दी| इतने में दूसरी बहन भी लात-मुक्के बरसाने लगी। मनचले की इतनी पिटाई हुई की चप्पल टूट ही गई। घटना शनिवार दोपहर की है|
मनचला युवक जब तक वहां से भाग नहीं गया दोनों बहनें पीटती ही रहीं| लगभग 10 मिनट तक यह ड्रामा चलता रहा| बहनों के अनुसार, दोनों खरीदारी करने के लिए बाज़ार आईं थीं। इस बीच कॉम्प्लेक्स में आए एक युवक ने उन पर गंदे कमेंट किए। पहली बार तो दोनों ने नजरअंदाज कर दिया, लेकिन जब उसने दोबारा कमेंट किया तो दोनों बहनें खुद को रोक नहीं पाई और बाहर निकलते ही उस युवक पर टूट पड़ीं| घटना का वीडियो रविवार को वायरल हुआ|
Comments (0)