दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोना का नया वैरिएंट कितना खतरनाक?

दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोना का नया वैरिएंट कितना खतरनाक?

 पहले जानिए ये नया वैरिएंट क्या है?

स वैरिएंट को ओमीक्रान (B.1.1.529) नाम दिया गया है। कहा जा रहा है कि वैरिएंट के कुल 50 तरह के म्यूटेशन हैं, जिसमें से 30 इसके स्पाइक प्रोटीन में है। इसी वजह से इसे डेल्टा वैरिएंट से भी खतरनाक बताया जा रहा है।

अभी तक कहां-कितने केस मिले हैं?

सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में इस वैरिएंट के केस मिले थे। वहां अब तक इस वैरिएंट से 77 लोग इंफेक्ट हो गए हैं। बोत्सवाना में भी 4 लोग इस वैरिएंट से इंफेक्टेड मिले हैं। चिंता वाली बात ये है कि बोत्सवाना में पूरी तरह वैक्सीनेटेड लोग भी इसकी चपेट में आ गए हैं