पांच एकड़ में बनेगा देश का पहला जियोलॉजिकल पार्क, जियोलॉजिकल संरचनाओं के साथ मानव सभ्यता के अध्ययन की सुविधा

पांच एकड़ में बनेगा देश का पहला जियोलॉजिकल पार्क, जियोलॉजिकल संरचनाओं के साथ मानव सभ्यता के अध्ययन की सुविधा

जबलपुर| प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट में 35 करोड़ की लागत से देश का पहला जियोलॉजिकल पार्क बनेगा। इसके लिए भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग खान मंत्रालय द्वारा स्वीकृति पत्र जारी कर दिया गया है। साथ ही इसके डीपीआर के लिए 1.30 करोड़ रुपए भी स्वीकृत हो चुके हैं। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण डीपीआर के अनुसार लागत राशि में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। पार्क के बनने से यहां जियोलॉजिकल संरचनाओं के साथ मानव सभ्यता के विकास का अध्ययन करने का मौका मिलेगा। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। देश में एकमात्र जीओ पार्क के बनने से भेड़ाघाट पर्यटन  के क्षेत्र में और मजबूत होगा।

साइंस सेंटर की भी सौगात

भेड़ाघाट में ही 7 एकड़ में साइंस सेंटर भी बन रहा है| इसके लिए जल्द ही भूमिपूजन होगा| इसके लिए 15.20 करोड़ रुपए की लागत अनुमानित है| इसमें 8.65 करोड़ रुपए राज्य शासन और 6.55 करोड़ रुपए केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद कोलकत्ता द्वारा वहन किया जाएगा।

इस केन्द्र में विज्ञान के कई (मॉडल) के अलावा एक इनोवेशन हब होगा। इस इनोवेशन हब को लैब की तरह प्रयोग किया जाएगा। इसमें छात्र अपना प्रयोग कर सकेंगे। साथ ही इस लैब में मिट्‌टी, जल व खाद्य पदार्थों के नमूनों का परीक्षण करना भी सिखाया जाएगा| इससे शिक्षा से जुड़े लोगों को काफी लाभ होगा|