भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा ने हर्षवर्धन की नाराजगी को लेकर कही ये बड़ी बात
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बुरहानपुर दौरे एवं कार्यक्रम से बनाई हर्षवर्धन ने दूरी

बुरहानपुर. टिकट न मिलने से नाराज चल रहे दिवंगत सांसद हर्षवर्धनसिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धनसिंह चौहान ने रविवार को बुरहानपुर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के कार्यक्रम से भी दूरी बनाई रखी। अपनों से ही नाराज चल रहे हर्षवर्धनसिंह के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है वे नाराज नहीं है। मनुष्य होने के नाते से किसी के मन में ऐसा भाव आ सकता है। भाजपा कार्यकर्ता के रूप में ज्ञानेश्वर पाटिल हमेशा नंदू भैया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते रहे। नंदू भैया के बेटे को आगे पचासों अवसर है। भाजपा कार्यकर्ता काम करते हुए आगे आता है और कब क्या वह बन जाता है पता नहीं है। इसलिए हम अनवरत यात्रा में है। नंदू भैया का बेटा भी अनवरत यात्रा में है। संगठन के साथ मैदान में उतरे हैं।
बोले भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल
उन्होंने कहा कि एक एक कार्यकर्ता भाजपा की पद्धति पर काम करने वाला है। यह कार्यकर्ता आधारित दल है, व्यक्ति आधारित दल नहीं है। व्यक्ति दल नहीं की राहुल गांधी और कमलनाथ ने कह दिया नहीं तो नहीं। हम सभी टीम भावना से चुनाव लड़ते हैं।
महंगाई के मुद्दे पर कहा प्रधानमंत्री कर रहे अल्टरनेट व्यवस्था
महंगाई के मुद्दे पर वीडी शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद किसी ने विचार नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में इथनोल के प्रोजेक्ट आज इस देश के अंदर अल्टरनेट दे दिया और लगातार सब्सिडी के तौर पर काम चल रहा है। वे कहते हैं देश के अंदर इतनी चीजे खड़ी कर दो की इसका भी अल्टरनेट हमारे हाथ होगा। हर गरीब के साथ भाजपा की सरकार खड़ी है।
दिग्विजसिंह को दृष्टि दोष
वीडी शर्मा ने कहा टिग्विजयसिंह ट्वीट करते हैं उसमें जो वह रोड दिखाते हैं वह रोड इलाहबाद के एक गांव की है, जो समाजवादी पार्टी की सरकार के समय की रोड है, उसे मप्र की दिखाते हैं। पाकिस्तान में पुल टूटता है और पकिस्तान से कांग्रेस नेताओं इतना प्रेम है कि उसे भोपाल की पुल बताते हैं। दिग्विजयसिंह को दृष्टि दोष हो गया है।
Comments (0)