पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती मां शारदा मंदिर पहुचकर मत्था टेका

मां शारदा की विधि विधान से पूजा अर्चना की

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती मां शारदा मंदिर पहुचकर मत्था टेका

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मां शारदा मंदिर मैहर पहुच कर मत्था टेका और माँ शारदा का लिया आशीर्वाद। उमा भारती कल रात मैहर पहुची थी, और आज मां शारदा की विधि विधान से पूजा अर्चना की। उमा भारती ने नशा मुक्ति को लेकर फिर बयान दिया। उमा भारती ने कहा की मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी उनके इस अभियान से सहमत है सिर्फ शराब बन्दी नही बल्कि नशा मुक्ति के लिए अभियान सुरू होगा लोगो को जागरूक किया जाएगा और यह अभियान 15 जनवरी से सुरू होगा, उमा भारती ने कहा कि सरकार इस दिशा में भी प्रयास कर रही कि शराब बन्दी से होने वाली राजस्व हानि को कैसे पूरा करेगी, उमाभारती का तर्क है कि बिहार जैसे प्रदेश में जब शराब बंदी लागू हो सकती है तो मध्यप्रदेश में भी लागू हो सकती है। उमा भारती ने प्रदेश में हो रहे उप चुनाव में जीत का दावा किया।