लखपति निकले सीएम योगी आदित्यनाथ को चुनौती देने वाले चंद्रशेखर आज़ाद

लखपति निकले सीएम योगी आदित्यनाथ को चुनौती देने वाले चंद्रशेखर आज़ाद

उत्तर-प्रदेश| भीम आर्मी के मुखिया और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार को गोरखपुर सदर सीट से  अपना नामांकन किया| नामांकन के साथ ही एफिडेविट में उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया और अपने ऊपर दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी दी है| शपथ-पत्र के मुताबिक चंद्रशेखर, उनकी पत्नी और परिवार के नाम कुल 44.14 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है| तथा चंद्रशेखर के ऊपर अलग-अलग जिलों में हत्या के प्रयास, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने, बलवा की साजिश, घर में घुसकर धमकी देने जैसे 16 केस दर्ज हैं| चंद्रशेखर के ऊपर लॉकडाउन में महामारी एक्ट के उल्लंघन करने का मामला भी दर्ज हैं|

सहारनपुर के रहने वाले चंद्रशेखर ने वर्ष 2012 में हेमवतीनंदन बहुगुणा, गढ़वाल विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की है| मई 2017 में जब शब्बीरपुर गांव में जातीय हिंसा हुई तो भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर जेल जाकर सुर्खियां बटोरीं थीं| चंद्रशेखर ने वर्ष 2015 में भीम आर्मी भारत एकता मिशन का गठन किया गया था| चंद्रशेखर आजाद गोरखपुर सदर सीट से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विधानसभा चुनाव में चुनौती दे रहे हैं|