कोरोना से संक्रमित संगीतकार वाजिद खान का निधन,बॉलीवुड में शोक की लहर

कोरोना से संक्रमित संगीतकार वाजिद खान का निधन,बॉलीवुड में शोक की लहर

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया है। वाजिद ने अपने भाई साजिद के साथ मिलकर कई फिल्मों में संगीत दिया है। दोनों भाईयों की जोड़ी बॉलीवुड में साजिद-वाजिद के नाम से जानी जाती है। वाजिद के निधन की वजह उनकी किडनी में समस्या बताई जा रही है। किडनी के इलाज के दौरान उनका टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया था। वह एक हफ्ते से कोरोना पॉजिटिव थे।

साजिद-वाजिद ने सबसे पहले 1998 में सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के लिए संगीत दिया। 1999 में, उन्होंने सोनू निगम की एल्बम 'दीवाना' के लिए संगीत दिया, जिसमें "दीवाना तेरा", "अब मुझसे रात दिन" और "इस कदर प्यार है" जैसे गाने शामिल थे। उसी साल उन्होंने फिल्म हैलो ब्रदर के लिए संगीत निर्देशकों के रूप में काम किया और 'हटा सावन की घटा', 'चुपके से कोई' और 'हैलो ब्रदर' जैसे गानों में संगीत दिया है।