संयुक्त किसान मोर्चा रीवा इकाई ने किया पुतला दहन

विपक्ष के नेताओ को लिया आड़े हाथ

संयुक्त किसान मोर्चा रीवा इकाई ने किया पुतला दहन

आज रीवा में देश की बर्बादी के प्रतीक नेताओं का संयुक्त किसान मोर्चा ने पुतला दहन किया  जिसमे संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह ने बताया कि मोदी सरकार के काले किसान कानूनों के विरोध में 1 वर्ष से लगातार आंदोलन जारी है लेकिन मोदी सरकार सहित अन्य राज्यों में सत्ता पर बैठी भाजपा सरकारों की तानाशाही के चलते लगातार किसान आंदोलन का दमन क्रूरता पूर्वक किया जा रहा है अभी तक लखीमपुर खीरी घटना के मुख्य दोषी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी व बर्खास्तगी नहीं हुई जिसके विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने देश स्तर पर दशहरे के दिन देश की बर्बादी के प्रतीक सरकारी नेताओं का पुतला दहन करने का निर्णय लिया है ,और यह चेतावनी दिया कि देश को बर्बाद करने वाले नेताओं एवं नीतियों के खिलाफ तब तक विरोध जारी रहेगा जब तक पूर्णता किसान विरोधी जनविरोधी लोकतंत्र विरोधी संविधान विरोधी हुकूमत का सफाया नहीं हो जाता |