14 वर्षीय लड़की के साथ हुआ दुष्कर्म

आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार

14 वर्षीय लड़की के साथ हुआ दुष्कर्म

रीवा जिले में नाबालिक लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी तालाब का है जहां पर 14 वर्षीय लड़की के साथ आस पास ही रहने वाले एक लड़के ने जबरन उसके साथ बलात्कार किया। इस बात की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली तुरंत ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए टीम गठित कर आरोपी की तलाश में जुट गई। कारवाही में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।